अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया यज्ञ किया गया

WhatsApp Image 2021-06-21 at 6.23.52 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं। रायफल क्लब में आज पंतजजलि योग समिति ,भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा विश्व योग दिवस के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी उपदेश सिंह गुर्जर ने कहा कि कोरोना काल में स्वामी रामदेव के निर्देशानुसार कोविड नियमो का पालन करते हुए आज हम सब सूक्ष्म रूप से योग दिवस मना रहे हैं क्योंकि आज पूरा देश वैश्विक बीमारी से लड रहा है ऐसे में योग ही ऐसा माध्यम है जो हमको स्वस्थ रखने के लिए सहयोग करता है
जिला कोषाध्यक्ष गिरधारी सिंह राठौर ने सभी लोगों के लिए नियमित योग करने के लिए संकल्पित कराया और योग के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के उपदेश सिंह गुर्जर के पुत्र देवराज गुर्जर का जन्मदिन भी मनाया गया सभी लोगों ने बालक स्नेह आशीष प्रदान किया ।
मुख्य यजमान शिशुपाल सिंह और उनकी धर्मपत्नी पत्नी द्वारा यज्ञ संपन्न किया गया जिसमें सभी ने राष्ट्र के प्रत्येक प्राणी के सुखी जीवन की मंगल कामना की और साथ ही राष्ट्र को कोविड जैसी बीमारी से जल्द छुटकारा प्राप्त हो ऐसी भगवान से प्रार्थना की उसके बाद सभी पदाधिकारियों ने कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए सभी ने योग अभ्यास किया।
कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया प्रभारी षटवदन शंखधार ने आये हुए सभी गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया और ऐसे कार्यक्रमों में अपनी महती भूमिका निभाने के लिए सभी से अनुरोध किया ।
कार्यक्रम में उपदेश सिंह,गेदन लाल , वीरेंद्र कुमार,राजेन्द्र पाल,योगेन्द्र पाल सिंह ,गिरधारी सिंह,सत्य प्रकाश,आवेश पाल सिंह,सुरेश पाल,रामफूल सिंह,राजवीर सिंह,जगदम्बा सिंह,महेंद्र सिंह,ओमप्रकाश,सत्यपाल सिंह मदन लाल , नरसिंह आर्य भगवान स्वरूप गुप्ता,अरवेश कुमारी,षटवदन शंखधार,देवराज,अनुपमा, अनिरूद्घ,आयुषी , सुरेन्द्र पाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights