किसानों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है: ओमकार सिंह

unnamed
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।किसानों के हक की आवाज़ एकमात्र कांग्रेस पार्टी उठा रही रही है कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने गेहूं खरीद का मुद्दा उठाया है। एवम उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा है कि कई जिलों में क्रय केंद्र बंद होने से किसान परेशान हैं। इसी प्रकरण को लेकर आज बदायूँ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के अध्यक्षता में दुगरैया में सलारपुर ब्लॉक अध्यक्ष मुकीतुल हसन एवम कोकड़ा स्थित गेहू क्रय केंद्र पर न्यायपंचायत अध्यक्ष शमसुल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया इस अवसर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने  कहा की कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि किसानों का गेहूं 15 जुलाई तक खरीदने की गारंटी तय की जाए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि प्रदेश के तमाम जिलों से लगातार सूचनाएं आ रहीं हैं कि गेहूं की खरीद में किसानों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई, लेकिन कोरोना महामारी के चलते क्रय केंद्रों पर ताला लटकता रहा। जैसे ही किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों पर पहुंचने लगा, उसी समय खरीद को कम करके आधा कर दिया गया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद ने कहा कि पंजाब और हरियाणा जैसे प्रदेशों में गेहूं की सरकारी खरीद कुल उत्पादन का 80-85 फीसद तक होती है, जबकि उत्तर प्रदेश में 378 लाख मीट्रिक टन उत्पादित गेहूं का मात्र 14 फीसद खरीदा गया है। इस अवसर पर संचालन जिला कांग्रेस सचिव फरहान हुसेन ने किया एवम किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजभूषण ने भी विचार व्यक्त किये।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights