सहसवान। वरिष्ठ सराफा व्यापारी और पूर्व पालिका सदस्य संजीव वर्मा उर्फ़ डब्बू सराफ का गुरुवार शाम निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। नगर के मुहल्ला जहांगीराबाद निवासी 55 वर्षीय संजीव वर्मा पिछले करीब दो महीने से बीमार चल रहे थे। गुरुवार देर रात उनके शव को सहसवान लाया गया। उनके निधन की खबर सुनते ही आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। शुक्रवार को कछला गंगा घाट पर उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता समेत तमाम राजनैतिक लोगों और व्यापारियों ने उनके आवास पर पहुंच कर शोकाकुल परिवार धैर्य बंधाया।