प्रकृति से अब खेल नहीं, पौधारोपण करें

2bf78a8d-42f6-487b-9a77-77d621cecbb5
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


-वृक्ष हमारे जीवन का मूल आधार
-अयोध्या मंडल की ओर से हुआ वर्चुअल कैंपफायर
-अम्बेडकर नगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, बदायंू, मुरादाबाद, गाजीपुर, बस्ती, बलिया, सिद्धार्थ नगर, लखनऊ, आगरा, गोरखपुर आदि जिलों पदाधिकारियों ने किया प्रतिभाग

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं।उ.प्र. भारत स्काउट गाइड संस्था के मार्गदर्शन में अयोध्या मंडल की ओर से मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए वर्चुअल कैंपफायर (शिविराग्नि) का आयोजन हुआ। ‘पर्यावरण हमारा जीवन विषय‘ पर अम्बेडकर नगर, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी और बाराबंकी जिलों व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के अलावा बदायंू से पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर एवं गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने प्रतिभाग किया। कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउट मास्टर और गाइड कैप्टन ने गीतों, कविताओं, भजनों, भाषणों और लघुनाटिकाओं की शानदार प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि लीडर ट्रेनर नजीर मुखबिल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का मूल आधार हैं। वृक्ष हैं, तो हम हैं। विशिष्ट अतिथि सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर (आगरा मंडल) राकेश सैनी ने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारियों और पेड़-पौधों के उपकारों को न भूलें। धरती को हरा भरा बनाएं। एसओसी अवनीश शुक्ला ने कहा कि स्वस्थ जीवन वृक्षों से ही संभव है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर एवं गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रकृति से अब खेल न करें। हरीतिमा संवर्द्धन कर जल, जंगल और जमीन को बचाएं। बाढ़, भूकम्प, तूफानों, अग्निकांडों महामारियों और भूस्खलनों जैसे प्रलयंकारी प्राकृतिक प्रकोपों से बचें।
सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर (गोरखपुर मंडल) के नौशाद अली सिद्दीकी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन बादल विश्वकर्मा ने किया।
इस मौके पर बस्ती जिले से डीटीसी कुलदीप सिंह, अमरचंद वर्मा, अजय कुमार वर्मा, डाॅ. विकास भट्ट, शशि शर्मा, अनुज विश्वकर्मा, बलिया जिले से डीटीसीे अंकित उपाध्याय, सिद्धार्थ नगर जिले से महेश योगी, कुलदीप, गिरिजा देवी, शशिकला सिंह, बदायंू जिले से अनिल कुमार, अमेठी जिले से डीओसी शशांक यादव, गाजीपुर से संतोष कुशवाह, मुरादाबाद जिले से अक्षत शर्मा, उर्मिला सिंह, गुलाब सिंह, चंद्रशेखर यादव, मास्टर आॅफ आर्ट लखनऊ यूनिवर्सिटी से अनमोल शर्मा, मनोज कुमार नीलम, देवेंद्र कुमार, निशत फात्मा सिद्दीकी, मो. आरिफ खान, कोनल, हर्षिता गुप्ता, अर्पित तिवारी, सर्वोत्तम जायसवाल, मो. हम्माद खान, दुर्गा प्रसाद, सुमित, अलशिफा आदि ने शानदार प्रस्तुति दी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights