सपा महासचिव यासीन गद्दी ने बदायूं विधानसभा क्षेत्र का तूफानी दौरा शुरु किया

b8ba9606-b297-4bb5-b1ea-73c8756bebdc
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। हिन्दू-मुस्लिम और सभी जाति-धर्मों के लोगों के चहेते सपा महासचिव यासीन गद्दी ने बदायूं विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल का तूफानी दौरा शुरु कर दिया है। वह गांव-गांव जाकर गरीब,किसान और जरूरतमंदों का हाल जान रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


सपा महासचिव यासीन गद्दी आज कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बदायूं विधासभा क्षेत्र के ग्राम सिरसाठेर पहुंचे। जहां हिन्दू-मुस्लिम समेत सभी जाति-धर्म के लोगों की उनसे मुलाकात करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने गांव वालों को समझाया कि अभी कोरोना काल चल रहा है। इसलिए सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और बाजार जाते समय मास्क जरूर लगाएं। ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने कहा कि हर गरीब,किसान,जरूरतमंद के साथ वह और सपा साथ खड़ी है। किसी भी ग्रामीण कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।


सपा महासचिव यासीन गद्दी ने कहा कि भाजपा प्रत्येक मोर्चे पर असफल साबित हुई है। गरीब, किसान, बेरोजगार, युवा किसी के साथ न्याय नहीं हो रहा है। सभी का शोषण और उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने कहा कि आप लोग कुछ और समय धैर्य-संयम के साथ काट लें। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है। सपा शासनकाल में सभी के साथ न्याय होगा। किसी को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की लचर व्यवस्था, नौकरशाही की मनमानी के कारण कोरोना काल में बहुत लोगों का निधन हो गया है। उन्हें इसका बेहद अफसोस है। कोरोना से मरे लोगों के आश्रित परिजनों के साथ उनकी पूरी सहानुभूति है। ऐसे परिवारों की उनसे व पार्टी से जो भी मदद हो सकती है वह हर समय तत्पर हैं। सपा सरकार बनने पर ऐसे परिवारों की ज्यादा से ज्यादा मदद सरकार की ओर से भी कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान का भी भरोसा दिलाया।
इस मौके पर बनवारी लाल, कृष्णपाल, जगदीश प्रसाद, पोशाकी लाल, चेतराम, प्रेम आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights