उझानी चेयरपर्सन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लिया गोद

66fa57bd-0970-4b18-9b4a-36b1e07b3e2b
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर की चेयरपर्सन ने शासन के अनुसार नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया।साथ ही चेयरपर्सन,पूर्व राज्यमंत्री,नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिये।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

वृहस्पतिवार को नगर की चेयरपर्सन श्रीमती पूनम अग्रवाल,पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी भईया व नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ० धीरेंद्र कुमार रॉय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।औचक निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी सनोज मिश्रा से अस्पताल के बारे में जानकारी ली।औचक निरीक्षण के बाद चेयरपर्सन ने पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी शौचालयों का नवीनीकरण,छोटे गेट के टूटी पुलिया का निर्माण,रोशनी के लिये नई लाइटे लगवाने,मुख्य गेट का सौंदर्यकरण,शौचालय एवं परिसर की सफाई कार्य,मरीजों के बैठने की जगह पर पंखे लगवाने,रजिस्ट्रेशन काउन्टर व मरीजों के बैठने के लिये टीन शैड डलवाने के निर्देश दिये।वहीं अधिशासी अधिकारी डॉ० धीरेंद्र रॉय ने बताया कि अस्पताल के गेट के बाहर लगे खोखों को हटवाकर सौंदर्यकरण का कार्य कराया जायेगा जिससे अस्पताल खूबसूरत दिखे।औचक निरीक्षण के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरीश त्यागी,लिपिक नफीस अहमद व स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights