स्वास्थ्यकर्मी बाइक सवारों को बाइक सवार ने मारी टक्कर,स्वास्थ्यकर्मी दो युवक घायल

2021_6image_18_02_151159477580844-accident
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा मार्ग पर एक ढाबे के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने स्वास्थ्यकर्मी बाइक सवारो को जोरदार ट्क्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गये।सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने गंभीर रुप से घायल स्वास्थ्यकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने एक स्वास्थ्यकर्मी की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बुधवार की दोपहर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी प्रदीप वर्मा (25) पुत्र सतीश वर्मा व मोहित साहू अस्पताल के कार्य से बाइक द्वारा सीएमओ कार्यालय डाक्यूमेंट लेकर जा रहे थे वह जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाइवे पर भगवान दास ढावे के समीप पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार प्रदीप वर्मा व मोहित साहू गंभीर रुप से घायल हो गये।राहगीरो ने घटना की सूचना एम्बुलेंस को दी।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एम्बुलेस ने घायल दोनों स्वास्थ्यकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने मोहित साहू की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर बरेली रैफर कर दिया वहीं घायल प्रदीप वर्मा का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।स्वास्थ्यकर्मियों को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मय बाइक के फरार हो गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights