बिल्सी। बिसौली-बिल्सी मार्ग पर स्थित पदमांचल जैन मंदिर पर इन दिनों बंदरों का आंतक काफी बढ़ता जा रहा है। जो आए दिन लोगों को काटकर घायल कर रहे है। बीती रविवार की शाम मंदिर के चौकीदार रामेश्वर दयाल पर बंदरों के एक झुंड ने हमला बोल दिया। उन्होने बंदरों से बचने की काफी कोशिश की। मगर तब तक एक बंदर ने उन्हें काट कर घायल कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। इससे पहले मंदिर पर लगे पौधों में पानी लगा रहे नगर की अरिहंत पौधारोपण समिति के संस्थापक प्रशांत जैन को बंदर ने काट कर घायल कर दिया थी। नगर समेत क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिछले पांच वर्षो में बंदरों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। जिनकी बढ़ती संख्या जनता के लिए मुसीबत बनती जा रही है। आएं दिन बंदर आक्रोशित होकर लोगों पर हमला कर देते है। कोतवाली में भी पुलिस स्टाफ को भी काट कर घायल कर चुके है। इसके बावजूद वन विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है। इससे यहां रहने वाले लोगों में गुस्सा है। उन्होने वन विभाग के अधिकारियों से शीघ्र बंदरों को पकड़ कर जंगल में छुड़वाएं जाने की मांग की है।