2022 में प्रदेश में बनेगी सपा की सरकारःउदयवीर शाक्य

07BDN-53
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लगातार बढ़ रही मंहगाई पर जताई गई चिंता
रायपुर मजरा में हुई सपा कार्यकर्ताओं की बैठक

बिल्सी। आज सोमवार को बिल्सी विधानसभा की समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पहली मासिक बैठक जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव के निर्देश पर रायपुर मजरा में जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह ​शाक्य के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें संगठन का विस्तार करने को चर्चा की गई। साथ ही विधानसभा 2022 को किसी स्तर पर फतह करने की रणनीति बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए उदयवीर सिंह शाक्य ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से बुरी तरह से तंग हो चुकी है। महगांई चरम पर पहुंच गई है। प्रदेश में जमाखोरी पर कोई अंकुश नहीं है। उन्होने कहा कि जनता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने नौकरशाहों को आगाह करते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी, इसलिए वे इसे ध्यान में रखकर जनता के साथ अन्याय न करें। विधानसभा अध्यक्ष किशोरी लाल शाक्य ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से पिछड़ों का जमकर शोषण किया जा रहा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

साथ ही विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए। उन्होने कहा कि आने वाले 2022 में विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। जिसके लिए प्रदेश की जनता पूरी तरह से अभी मन बना चुकी है। इस मौके पर सुभाष यादव, राममोहन सिंह, सर्वेश यादव, प्रदीप गुप्ता, सरताज अल्वी, अनूप यादव, संजय कुमार, गजेंद्र शाक्य, गौरव यादव,
श्रीराम यादव, लालाराम यादव, नीरज कुमार, प्रेमपाल कश्यप, उमाशंकर, राजू सागर आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights