कैंसर और कोरोना पीड़ितों की सीओ अनिरुध्द सिंह ने की मदद

03BDN-54
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है
बिल्सी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह एक ईमानदार और तेजतर्रार पुलिस ऑफिसर के रूप में जाने जाते हैं। जितने वह अपराधियों के लिए कड़े माने जाते हैं, उतने ही वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वह गरीब और असहाय लोगों का दर्द है अच्छी तरह समझते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

ऐसे लोगों की वह हर स्तर पर मदद करने का जज्बा रखते हैं। आज उन्होंने एक और अच्छा कार्य करके यह साबित कर दिया है। यूं ही वह लोगों के दिलों पर राज नहीं करते। इसके लिए वह अच्छे काम भी करते हैं। उन्होंने कैंसर से पीड़ित एक सिपाही और बदायूं के ही एक मीडिया कर्मी जो की कोरोना  से पीड़ित है, उनके इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी है। कहते हैं कि आज भी अच्छे इंसानों की दुनिया में कमी नहीं है। चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो। वह जरूरतमंदों की सहायता करने से पीछे नहीं हटते हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने अपने साथ रहे चयनित एक सिपाही के पिता को
अपने ऑफिस में नगद राशि भेंट की। बताते हैं कि यह सिपाही कैंसर से पीड़ित है। इसका इलाज हरिद्वार उत्तराखंड मैं चल रहा है। यह बिजनौर के किरतपुर का निवासी है। इस सिपाही की कार्यशैली से पुलिस क्षेत्राधिकारी काफी प्रभावित रहे। इसके अलावा श्री सिंह ने जिले के एक मीडिया कर्मी जो कि काफी समय से कोरोना से पीड़ित हैं और उनका इलाज बाहर चल रहा है। उनके
लिए भी नगद आ​र्थिक राशि भेंट की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी का कहना है कि हम भी इसी समाज का अंग हैं। जरूरतमंदों की जितनी सेवा की जाए, उतनी करनी चाहिए। यह मानव जाति का परम धर्म होना भी चाहिए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights