मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

डॉ. तनु जैन की पहल पर कैंट क्षेत्र में चला पर्यावरण एवं जल संरक्षण जनअभियान

August 28, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली कैंटोनमेंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन के मार्गदर्शन में गुरुवार सुबह धोपेश्वर नाथ मंदिर के पास साई स्टेडियम रोड से कैंट क्षेत्र में पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर सामूहिक श्रमदान और जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
अभियान का उद्देश्य नाथ नगरी बरेली के लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, नदी स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से श्रमदान कर आसपास के क्षेत्र की सफाई की और लोगों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील की।
डॉ. तनु जैन ने कहा कि बदलाव बड़े संसाधनों से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से आता है। उन्होंने नागरिकों से नियमित श्रमदान और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि “नकटिया से नाथ गंगा तक” की परिकल्पना बरेली की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य नदी, जल, हरियाली और जनभागीदारी को जोड़ते हुए स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-संवेदनशील बरेली का निर्माण करना है।
अभियान के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने “जल बचाएं, नदियां स्वच्छ रखें, प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण बनाएं और प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दें” का सामूहिक संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights