बरेली का नाम रोशन करने वाली मूक-बधिर एथलीट रिदम शर्मा का सम्मान

WhatsApp Image 2024-12-14 at 18.27.17
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली । मेहनत, लगन और साहस का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए मूक-बधिर एथलीट रिदम शर्मा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन से जिले और देश का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित 10वीं एशियन पैसिफिक डेफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रिदम ने 400 मीटर मिक्स रिले और 4×400 मीटर रिले में दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक हासिल किया।
इसके अलावा, उन्होंने इंदौर में आयोजित 35वीं राष्ट्रीय मूक-बधिर एथलेटिक प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर, 200 मीटर और 500 मीटर दौड़ में तीन पदक अपने नाम किए। रिदम की इस सफलता में उनकी माँ पूनम शर्मा और कोच अजय कश्यप का महत्वपूर्ण योगदान है। पूनम शर्मा ने अपने मातृत्व और समर्पण से रिदम का हर कदम पर साथ दिया। वहीं, कोच अजय कश्यप ने अपनी मेहनत और अनुभव से रिदम की प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अजय कश्यप स्वयं भी एक नेशनल एथलीट रह चुके हैं और बीते 14 वर्षों में 200 से अधिक युवाओं को सेना और पुलिस में भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण देकर देश सेवा के लिए तैयार किया है। विद्यालय प्रबंधक व पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्या डॉ. प्रिंयका सरकार ने रिदम की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। इस मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में रिदम शर्मा, उनकी माँ पूनम शर्मा और कोच अजय कश्यप को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अजय कश्यप ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। रिदम की यह यात्रा यह साबित करती है कि यदि लगन और मेहनत हो, तो कोई भी शारीरिक बाधा आपकी सफलता के रास्ते में नहीं आ सकती।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights