मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाज हित में सराहनीय कार्य कर रहे लोगो को ब्राह्मण सभा करेगी सम्मानित

WhatsApp Image 2024-12-14 at 17.40.17
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति बदायूं एवं ब्राह्मण समाज बदायूं के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आज ब्राह्मण धर्मशाला बदायूं मे कौशलानंद उर्फ लालन पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 25 दिसंबर को महामना मदन मोहन मालवीय जयंती समारोह की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई। ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष भी 25 दिसम्बर को मालवीय जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। महामंत्री अजय कुमार मिश्र ने बताया कि ब्राह्मण समाज के ऐसे मेधावी छात्रों जिन्होंने इस वर्ष हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, एवं परास्नातक परीक्षा एवं तकनीकी परीक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं को प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। वें अपने अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र की छाया प्रति ब्राह्मण धर्मशाला के प्रबंधक पंडित गिरीश शर्मा, बजरंग नगर में नत्थू लाल पाराशरी, मढई चौक पर चौबे इलेक्ट्रिकल्स एवं गॉड होम्यो हॉल आर्य समाज बदायूं पर 20 दिसम्बर तक जमा कर दें। बैठक में अजय कुमार मिश्र, रामबहादुर पांडेय, नत्थूलाल पाराशरी, अश्वनी भारद्वाज, सुरेंद्र उपाध्याय, कौशलानन्द पांडेय, पंकज शर्मा, द्विजेंद्र उपाध्याय, दिनेश शर्मा, गिरीश शर्मा, आयुष भारद्वाज, अरुण अग्निहोत्री, ज्ञानेंद्र नाथ मिश्रा, राजीव शर्मा, आर0के0 उपाध्याय, दिनेश शर्मा मुरारी लाल शर्मा, नकुल भारद्वाज, विवेक शर्मा, विनय चतुर्वेदी समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights