मेरठ में किसान नेताओं का उत्पीड़न , दोषियों पर कार्रवाई की मांग

WhatsApp Image 2026-08-26 at 1.38.56 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति ने मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ कथित पुलिस उत्पीड़न एवं मारपीट की घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है। समिति के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।समिति के प्रदेश पदाधिकारी अवनीश सिंह गुर्जर ने कहा कि मेरठ की यह घटना लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिक अधिकारों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन में मांग की गई कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सभी साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए, पीड़ित किसान नेताओं को न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा जांच किसी भी राजनीतिक या प्रशासनिक दबाव से मुक्त होकर कराई जाए। साथ ही जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की गई।
समिति ने कहा कि कानून की आड़ में किसी भी नागरिक के साथ अत्याचार स्वीकार नहीं किया जा सकता। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights