उझानी :- कोतवाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के पुर्जों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार के अनुसार आज सुबह 10 बजे गांव फतेहपुर में रामपाल यादव की मार्केट में आदिल की दुकान पर छापेमारी की गई। मौके से दो युवकों को पकड़ा गया।पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय पुत्र रामेश्वर निवासी ग्राम बरामालदेव और आशीष पुत्र अजय पाल निवासी बरामालदेव थाना के रूप में हुई है।पुलिस ने कब्जे से चोरी की HF डीलक्स मोटरसाइकिल के खुले हुए पुर्जे बरामद किए हैं। इस संबंध में दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कैलाशचंद्र, उपनिरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल सहदेव सिंह, अशोक कुमार, रितेश कुमार और विनीत कुमार शामिल रहे।