रिठौरा। शनिवार को विलय ज्ञान धर्मार्थ संस्था द्वारा कस्बे में धर्मपुर रोड पर स्थित विलयधाम मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में भोग के साथ भजन एवं कीर्तन में भक्त जनो को भाव विभोर कर दिया। पूरा दिन चले भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अध्यक्ष विजय अग्रवाल, प्रोफेसर मधुदीप, दिव्या, सुमित वैश्य, सुधीर कुमार गोयल, पूनम कश्यप, सुषमा सक्सेना, विमलेश कुलश्रेष्ठ, विदित गुप्ता, रोहित कश्यप, देवेश वैश्य, अमरनाथ मेहरोत्रा, नीरज चावला, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, ऋतुराज, वरूण गुप्ता, मनोज शर्मा, कुशल गुप्ता, मनोज शर्मा, दिव्यांशु वैश्य सहित सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।