श्रद्धालुओं ने सूक्ष्म जगत के परिशोध और विश्व शांति की कामना से यज्ञ भगवान को समर्पित की आहुतियां

WhatsApp Image 2024-11-05 at 20.52.04
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिनावर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में बिनावर स्थित श्री शिव मंदिर में चल रहे 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन। श्रद्धालुओं ने वर्तमान समस्याओं के निराकरण, सूक्ष्म जगत के परिशोधन और विश्व शांति की कामना के निमित्त यज्ञ भगवान को गायत्री महामंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित कीं। देवकन्याओं और मातृशक्तियों जल का अभिचिंतन कर भव्य आरती की। हरीतिमां संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए यज्ञ शिरोमणि नमो नारायण पांडेय ने कहा कि आध्यात्मिक चिंतन से भावनाएँ पवित्र होती हैं। यज्ञीय वातावरण से भारत को दिव्य ज्ञान का स्त्रोत बनाएं। मर्यादित जीवन से मनुष्य हजारों मनकों में चमकने वाला हीरा बन जाता है। बच्चों को संस्कारित कर उनकी प्रतिभाओं को बहुमूल्य बनाएं। उन्होंने कहा संयम, सेवा, स्वाध्याय से संमार्ग और श्रेष्ठ कार्यों से सद्गति मिलती है। युवा व्यसनों से बचकर युग निर्माणी बनें। सहायक टोली नायक राजबहादुर सिंह ने कहा कि संस्कारों के अभाव में युवा पीढ़ी दिग्भ्रमित हो रही है। परिवार टूट-बिखर रहे हैं। उन्होंने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। शांतिकुंज के युग गायक जय सिंह राजपूत, युग वादक अर्पित पांडेय, श्याम पटेल ने मनुज देवता बनें, बनें यह धरती स्वर्ग समान आदि प्रज्ञागीतों का श्रवण कराया। गुरु पूजन महेश चंद्र सक्सेना, प्रेमपाल सिंह, हरिशंकर, पीयूष पांडेय ने किया। गायत्री पूजन अनिल राठौर, अशोक शर्मा, अनिल गुप्ता, अनुज सिंह, कलश पूजन तेजपाल सिंह, वीर सिंह, उदय वीर सिंह, दीप पूजन डा. विजय कुमार सिंह ने किया। इसके अलावा सर्वतोभद्र पूजन रुचि शर्मा, राजेन्द्र उपाध्याय, सनी, ओमवीर माथुर, व्यासपीठ का पूजन नवल किशोर, शिशुपाल सिंह, सत्यवीर सिंह ने किया।
इस मौके पर जोन प्रभारी डीपी सिंह, नरेंद्रपाल शर्मा, सुरेंद्र नाथ शर्मा, रघुनाथ सिंह, सुखपाल शर्मा, राजकिशोर, मनीष गुप्ता, कालीचरण पटेल, माया सक्सेना, रामसेवक शर्मा, ममता, जगदीश आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights