बरेली। सड़क पर जा रही मोटरसाइकिल अचानक फिसल गई जिससे उस पर सवार दो युवक घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा निवासी 18 वर्षीय अमन पुत्र इरफान और यही के रहने वाले उसके दोस्त मुस्तकीम को बीती रात घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके घर वालों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल से कल शाम को फतेहगंज पश्चिमी निवासी अपनी किसी परिचित से मिलने गए थे जहां से वापस लौटते समय रास्ता में उनकी मोटरसाइकिल बेकाबू होकर जमीन पर गिर पड़ी और अमन व मुस्तकीम घायल हो गए घटना की सूचना उन्होंने अपने घर वालों को दी जो मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।