बरेली। सुभाष नगर थाना कालीचरन मार्ग क्षेत्र की रहने वाली रेखा रानी पत्नी सुशील चन्द्र ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय जनपद बरेली में अपने मृतक पुत्र सौरभ चंद्रा की पत्नी ममता 30वर्ष पुत्री ऋषिपाल सिंह निवासी द्वारिका तूरामंडी दक्षिण पश्चिमी दिल्ली और रानी 40 वर्ष पत्नी दिनेश चन्द निवासी कालीचरन मार्ग, थाना सुभाषनगर, न्ययालय के अन्तर्गत धारा-156 (3) सीआरपीसी थाना-सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश पारित किये गया है। उक्त रिपोर्ट में पीड़िता ने पुत्रवधु ममता व एक अन्य सहयोगी रानी पर मृतक पुत्र को साजिश रच विषयुक्त पदार्थ खिलाकर मारने और पीड़िता को घर से निकालने का आरोप लगाए गए हैं। थाना सुभाष नगर में रिपोर्ट दर्ज विवेचना की जा रही है।