पुलिस ने छात्राओ महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

WhatsApp-Image-2024-10-08-at-15.30.26
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों के बीच जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान पुलिस की महिला सुरक्षा टीम ने विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, मार्केट व गांवों में जाकर महिलाओं से संवाद किया और उन्हें विभिन्न प्रकार के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लैंगिक अपराधों और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। इस दौरान महिला कांस्टेबल रानी महिला कांस्टेबल सुनीता आदि महिला पुलिसकर्मियों ने अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में लैंगिक अपराधों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। महिला सुरक्षा टीम ने उपस्थित महिलाओं और बच्चियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया जैसे महिला हेल्पलाइन 1090 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 इसके साथ ही अभियान में महिलाओं को यह समझाया गया कि वे कार्यस्थल स्कूल या कॉलेज में होने वाले लैंगिक अपराधों या घरेलू हिंसा की घटनाओं को चुपचाप न सहें। उन्हें तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि त्वरित सहायता मिल सके। महिला सहायता हेल्प डेस्क के बारे में बताया इस अभियान के तहत सभी थानों में महिला सहायता हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। जहां महिला आरक्षी हर मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायता प्रदान करती हैं। यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। मिशन शक्ति अभियान न केवल महिलाओं को सुरक्षा का अनुभव दिलाता है, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक भी करता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights