मुस्लिम समाज ने यति नरसिंहानन्द गिरी महाराज पर कर्रवाही की मांग की

WhatsApp-Image-2024-10-05-at-16.11.17
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। यति नरसिंहानन्द गिरी महाराज ‌द्वारा इस्लाम धर्म के पैगम्बर हुजूर मोहम्मद साहब के खिलाफ विवादित बयान देने के विरोध में गिरफ्तारी की मांग करते हुए शकील खां के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित जिला अधिकारी कार्यालय पर एसीएम प्रथम प्रमोद कुमार को ज्ञापन दिया। शकील खा के नेतृत्व में कार्रवाई की मांग करते हुए रहपुरा चौधरी वार्ड 29 के क्षेत्र वासियों ने गाजियाबाद में यति नरसिंहानन्द गिरी ‌महाराज द्वारा हमारे नबी पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ जो विवादित बयान दिया है वह नाकाबिले बर्दाश्त है और हम सभी यति नरसिंहानन्द गिरी की इस हरकत की कड़ी निंदा करते हैं

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

और आपसे इल्तिजा करते हैं कि समाज और देश में नफरत फैलाने और मुल्क के सांप्रदायिक सौहार्द को खतरे में डालने वाले ऐसे राष्ट्र विरोधी तत्व को तुरन्त गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। पूरी दुनिया के मुसलमान सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन अपने नबी पैगम्बर ए इस्लाम की शान में गुस्ताखी बिलकुल बर्दाश्त नहीं कर सकते। नरसिंहानन्द गिरी ‌महाराज को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने बालो में हसीब खा , शारीक खान, आसिफ , शाहरुख , तस्लीम , शाहिद खान , काजिम खान , आतिफ खान , तोसीफ खान आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights