बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में मिशन शक्ति-5 के तहत नारी सशक्तीकरण संगोष्ठी हुई,छात्राओं को जागरूक किया

WhatsApp-Image-2024-10-05-at-15.50.50
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज बिल्सी क्षेत्राधिकारी उमेश चन्द्र व बिल्सी थानाध्यक्ष राजेंद्र पुण्डीर की उपस्थिति में मिशन शक्ति-5 के अन्तर्गत नारी सशक्तीकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे सभी कक्षा-6 से 12 तक की छात्राओं को महिला अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधान, एवं यूपी पुलिस द्वारा महिलाओं और छात्राओं को सशक्त करने के लिए चलाई जा रही सेवाओं से सम्बंधित जानकारी दी। इस अवसर पर बिल्सी क्षेत्राधिकारी उमेश चन्द्र ने सभी छात्राओं से कहा कि उनके सबसे नजदीक उनके माता-पिता होते हैं। छात्राओं को हर बात अपनी माता, बड़ी बहन, तथा विद्यालय में अपनी अध्यापिका से साझा करना चाहिए । उन्होंने छात्राओं से संवाद कर कहा कि किसी भी तरह की असुरक्षा होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करना चाहिए। साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा महिला अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधान, पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही सेवाओं आदि के बारे में भी जानकारी दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बिल्सी थानाध्यक्ष राजेंद्र पुण्डीर ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, और स्वावलम्बन को लेकर चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा बालिकाओं को उनके अधिकार, हेल्पलाइन नम्बरों आदि के बारे में जागरूक किया तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया इसी के साथ उन्होंने पुलिस आपात नंबर- 112, स्वास्थ्य सेवाएं- 102, एम्बुलेन्स सेवा 108, वूमेन हेल्पलाइन नम्बर -1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साईबर सुरक्षा -1930 आदि सेवाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को भरोसा दिया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है इसलिए निसंकोच वह अपनी परेशानी को पुलिस से साझा कर सकती हैं तथा यह भी भरोसा दिया कि उनके द्वारा दी गयी सूचनाओं को पूरी तरीके से गुप्त रखा जायेगा। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने सभी छात्राओं से कहा कि महिला सशक्तिकारण तभी होगा जब महिलाएँ हर क्षेत्र में पुरुषों के समान बन जायेंगी और अपनी स्थिति को मजबूत बनाएंगी । अपने विकास और वृद्धि के लिए महिलाओं को हर पल मजबूत, जागरूक और चौकन्ना रहने की जरूरत है। विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने छात्राओं से कहा कि भारतीय संविधान में स्त्री-पुरुष के भेदभाव को समाप्त करते हुए उन्हें एक समान अधिकार दिए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही है। आज महिलाएँ भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं और देश व समाज का नाम रोशन कर रही हैं। इस मौके पर एस.आई. अशोक कुमार, महिला कांस्टेबल अन्जू अहलावत, कौशल कुमारी, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, चन्द्र भान, विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी व् समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights