कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

WhatsApp-Image-2024-09-26-at-20.06.50
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायू। देश पूर्व प्रधनमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में प्राइवेट बस स्टैंड पर मिष्ठान वितरण कर उनकी दीर्घायु की कामना की इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र कश्यप मौजूद रहे अपने संबोधन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा मनमोहन सिंह की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में की जाती है। साल 2004 से लेकर 2014 तक वह यूपीए सरकार में देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। देश के प्रधानमंत्री के अलावा मनमोहन सिंह शिक्षाविद, नौकरशाह और अर्थशास्त्री भी रहे हैं। इसके अलावा वह साल 1991 से लेकर 1996 तक मनमोहन सिंह नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री पद पर रहे उन्होंने कहा 26 सितंबर 1932 को मनमोहन सिंह का जन्म हुआ था। साल 1948 में उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से मैट्रिक की परीक्षा पास की। फिर आगे की पढ़ाई के लिए वह पंजाब से ब्रिटेन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पहुंचे। जहां पर उन्होंने साल 1957 में अर्थशास्त्र की डिग्री हासिल की। इसके बाद मनमोहन सिंह ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से भी डिग्री प्राप्त की। वहीं साल 1971 में वह बतौर आर्थिक सलाहकार के रूप में भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय में शामिल हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसके फौरन बाद साल 1972 में मनमोहन सिंह को वित्त मंत्रालय में चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव जितेंद्र कशयप ने कहा आर्थिक सुधारों के सूत्रधार माने जाने वाले मनमोहन सिंह साल 1991 से लेकर 2024 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। वहीं साल 1991 में वह पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए थे। फिर साल 1995, 2001, 2007 और 2013 में वह दोबारा राज्यसभा के लिए चुने गए। साल 1998 से लेकर 2004 तक केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। तब मनमोहन सिंह राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने कहा मनमोहन सिंह कई सरकारी पदों पर भी काम किया था। वह वित्त मंत्रालय में सचिव पद रह रहे। वह इस योजना आयोग के उपाध्यक्ष भी रहे। इसके साथ ही मनमोहन सिंह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे और प्रधानमंत्री के सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष पद पर रहे। साल 1991 से 1996 तक वह देश के वित्त मंत्री रहे, इस दौरान देश इकॉनोमिक क्राइसिस से गुजर रहा था। इस दौरान डॉ मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधारों की दिशा में दिए गए योगदान को दुनिया आज भी सलाम करती है। इस अवसर पर विधि विभाग अध्यक्ष सूरजपाल सोलंकी, एससी एसटी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, श्याम सिंह, दिनेश गौड़, राकेश, इरशाद, बख्तियार, हसन, सराफत, राम कुमार, राजेन्द्र आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights