सूचना अधिकार जन जागरण पखवाड़ा मे नागरिकों को जागरूक करेगे सूचना कार्यकर्ता

WhatsApp-Image-2024-09-26-at-20.05.29
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में सूचना अधिकार जन जागरण पखवाड़ा का आयोजन अंतरराष्ट्रीय सूचना अधिकार दिवस (२८ सितम्बर २०२४) से राष्ट्रीय सूचना अधिकार दिवस (१२ अक्टूबर २०२४) तक आयोजित किया जाएगा।इस अवधि में समस्त सूचना कार्यकर्ता पन्द्रह विभागों का चयन कर प्रतिदिन एक विभाग में सूचना प्राप्ति हेतु आवेदन करेगे। पंद्रह दिवस में पंद्रह आवेदन करने आवश्यक है। आवेदन का चित्र , पोस्टल आर्डर व डाक की रसीद सहित सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों फेसबुक, व्हाट्स एप, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक करेगे । सूचना का अधिकार अधिनियम २००५ एवम नियमावली को प्रभावी बनाए जाने हेतु देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति , प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व विधि मंत्री एवम प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव सहित मुख्य सूचना आयुक्त केंद्रीय सूचना आयोग एवम मुख्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश सूचना आयोग को मांग पत्र प्रेषित किए जाएंगे। २८ सितम्बर २०२४ को अंतरराष्ट्रीय सूचना अधिकार दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति को मांगपत्र प्रेषित किया जायेगा। अब तक लोक सूचना अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी व राज्य सूचना आयोग और केंद्रीय सूचना आयोग की कार्य प्रणाली से हुईं व्यावहारिक कठिनाइयों को भी सार्वजनिक करेगे। सभी पदाधिकारीगण से अपेक्षा है कि वे परस्पर संवाद कर सूचना अधिकार पखवाड़ा को सफल बनाएं जानें हेतु प्रयास करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights