बदायूँ। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की मंडलीय बैठक आज बरेली में मण्डल उपाध्यक्ष कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे, प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा समेत बदायूं, पीलीभीत एवं शाहजहांपुर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आभा तिवारी द्वारा सरस्वती वंदना करके किया गया। समस्त पदाधिकारी ने ब्राह्मण समाज को एकजुट करने हेतु एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए अपने-अपने विचार दिए उसके पश्चात निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। जिसमें सर्वसम्मति से मंडल के पूर्व महामंत्री अजय मिश्रा को प्रांतीय मंत्री व पूर्व मंडल अध्यक्ष एन0के0 त्रिपाठी को ब्राह्मण महासभा के शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया वही मंडल संरक्षक पद पर बदायूॅ के कौशलानंद उर्फ लालन पांडेय, मण्डल अध्यक्ष पद पर ब्रह्मानंद शर्मा को मनोनीत किया गया। इस दौरान बदायूॅ से अश्वनी भारद्वाज, संजीव शर्मा, आयुष भारद्वाज, पीलीभीत से प्रदेश सचिव श्रीधर पांडे, अध्यक्ष अशोक बाजपेई, महामंत्री श्रीनारायण शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश तिवारी, बरेली से प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रसाद, जिलाध्यक्ष गजेंद्र पांडे, महानगर अध्यक्ष आभा तिवारी, समन्वय समिति अध्यक्ष रमेश तिवारी, शिवदत्त शर्मा, प्रमोद शर्मा समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।