आशा कार्यकत्री व स्टाफ नर्स को भ्रष्टाचार के आरोप में किया गिरफ्तारी

WhatsApp-Image-2024-09-21-at-19.13.25
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज में नियुक्त आशा कार्यकर्ती रीतू व स्टाफ नर्स निहारिका यादव के खिलाफ 5 हजार के भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किए जाने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन। वही पूरा मामला यह है सरकार की भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति का असर आज जनपद में देखने को मिला, जब जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के आदेशों के क्रम में करायी गयी जांच में दोषी पायी गयी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज में नियुक्त आशा कार्यकर्ती रीतू व स्टाफ नर्स निहारिका यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की गयी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ज्ञातव्य हो कि विगत 16 सितम्बर को निरंजन यदुवंशी (जिला पंचायत सदस्य) निवासी ग्राम नथपुरा थाना मीरगंज द्वारा सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर एक वीडियो एवं एक प्रार्थना पत्र ट्वीट किया गया, जिसमें अंकित था कि 15 सितम्बर 2024 को उमेश पुत्र हरीश निवासी ग्राम नथपुरा थाना मीरगंज ने अपनी पत्नी अनीता को डिलीवरी कराने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन से अनीता ने पुत्री को जन्म दिया। उमेश द्वारा आरोप लगाया गया कि उसकी पत्नी का ऑपरेशन करवाने के बदले चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज द्वारा 10,000 रूपये की मांग की गयी, प्रार्थी के घर वाले ज्यादा गिड़गिडाने लगे तो चिकित्सा अधीक्षक ने 5,000 रूपये कर दिए और प्रार्थी से जबरन 5,000 रूपये ले लिए। उक्त घटना के संज्ञान में आने पर उपजिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता द्वारा मौके पर पहुंचकर वार्ता कर चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी मीरगंज को मौके पर बुलाकर उमेश को 5,000 रुपये वापस दिलाए गए। उपरोक्त के क्रम में उमेश के शिकायती प्रार्थना पत्र पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बरेली ने डॉ लईक अहमद अंसारी व डॉ पवन कपाही, उप मुख्य चिकित्साधिकारी की संयुक्त जांच टीम गठित की जांच टीम द्वारा अपनी रिपोर्ट 20 सितम्बर को प्रस्तुत की, जिसमें बताया गया कि आशा कार्यकर्ती रीतू पत्नी प्रदीप निवासी ग्राम नथपुरा मीरगंज, बरेली द्वारा शिकायतकर्ता से अपने पद का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार करते हुये रूपये 5000 की रिश्वत लेने व स्टाफ नर्स निहारिका यादव की मिलीभगत व संलिप्तता पायी गयी। इस प्रकार दोनों ने एक राय होकर भ्रष्टाचार किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर भ्रष्टाचार अधिनियम निवारण के अन्तर्गत आशा कार्यकर्ती रीतू व स्टाफ नर्स निहारिका यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार किया है। स्टाफ नर्स और आशा को गिरफ्तार के विरोध में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights