सिख विरोधी बयान पर मॉडल टाउन गुरुद्वारा के पास चौराह पर सिक्खों ने फूका राहुल गांधी का पुतला

WhatsApp-Image-2024-09-19-at-16.52.40
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । सरदार अमरजीत सिंह बक्शी ने कहा विदेशी धरती पर जो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सिक्खों के खिलाफ बयान दिया है वह 84 के दंगो की याद ताजा कर देता है कांग्रेस ने साबित कर दिया की वह सिख विरोधी है। सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है,सिख ऐसा नहीं होने देंगे। सरदार एमपी सिंह ने कहा देश की आजादी में सिख कौम का बहुत बड़ा योगदान है देश में जब भी संकट आया बिना धर्म जाति के हिन्दुस्तानियों की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहा है उस देश में इस तरह की बयान बाजी देश को तोड़ने की राजनीति है , सरदार नवनीत सिंह पाटा ने बताया कांग्रेस ने हमेशा सिक्खों का अपमान किया है सिख अपने देश के लिए कुछ भी कर गुजरने को तयार है जिस देश की खातिर सहिजादो ने अपनी जान की परवाह नहीं की उन सिक्खों के खिलाफ बयान कांग्रेस को बहुत महंगा पड़ेगा । सरदार मनजीत सिंह नागपाल ने कहा सिख अपनी पहचान और कर्म से पूरी दुनिया में सेवा कर अपनी पहचान बना चुके हैं वहा राहुल गांधी का बयान विदेशी धरती पर सिखों का अपमान करने वाले हैं
आज के कार्यक्रम में सरदार एमपी सिंह,सरदार नवनीत सिंह पाटा,सरदार अमरजीत बक्शी,सरदार गुरविंदर सिंह बोनी,सरदार सुभाष अरोड़ा,सरदार शिव स्वरूप चावला,सचिन सबरवाल,गोल्डी खुराना,मन्नू बक्शी, प्राइस खुराना ,सरदार बलजीत सिंह सरदार महेंद्र सिंह बिंद्रा,तिलक राज दुसेजा,जनक राज दुसेजा,सरदार अमरप्रीत सिंह, सरदार लक्की सोढ़ी, सरदार विक्की बग्गा आदि लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights