बरेली। पति आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और बरसात में मकान गिर गया। इसी के चलते डिप्रेशन में आकर महिला ने जहरीला पाउडर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल महिला बरेली के जिला अस्पताल भर्ती है और उसका उपचार किया जा रहा है। बदायूं जिले के थाना बिनाबर क्षेत्र के गांव बिल्हद की रहने बाली ममता (40) पत्नि आलोक मकान गिरने के बाद डिप्रेशन में आ गई। ममता के पति को गांव के ही रहने वाले वीरेश उर्फ नन्ने की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा हो गई। इसी मुकदमे में ममता के जेठ अजय को भी सजा हुई थी, परंतु अजय पैरोल पर बाहर आ गया और आलोक अभी भी जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। इसी बीच बरसात में ममता का मकान गिर गया, जिससे ममता और ज्यादा डिप्रेशन में आ गई। इसी डिप्रेशन में उसने जहरीला पाउडर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे बदायूं के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से आज उसे जिला अस्पताल लाया गया है, जहां ममता की हालत में अब सुधार है।