सीएम योगी बोले, जिन लोगों ने अयोध्या को रामभक्तों के लहू से सींचा वो जमीन घोटाले का आरोप लगा रहे हैं

Screenshot-2024-09-19-164836
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने से करोड़ों राम भक्त प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने से सुरक्षा और विकास का वातावरण बना है। आज भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो इनके सरगना को तकलीफ हो रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या को रामभक्तों के लहू से सींचने का काम किया है वो आज अयोध्या में जमीन घोटाले का आरोप लगा रहे हैं। अयोध्या में कोई जमीन घोटाला नहीं हुआ है बल्कि विकास परियोजनाओं के लिए ली गई जमीन के बदले 1700 करोड़ रुपये का मुआवजा लोगों को दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के मिल्कीपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने अयोध्या को एक हजार चार करोड़ 74 लाख 63 हजार की कुल 83 परियोजनाओं की सौगात देते हुए लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यूपी में बने सुरखा और विकास के माहौल का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में निवेश के लिए 40 लाख करोड़ रुपये के प्रस्ताव मिले हैं। अब प्रदेश में नौकरियों की कोई कमी नहीं है। डबल इंजन की सरकार ने साढ़े छह लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस को दंगा फैलाने का अवसर मत दो।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में हर साल होने वाले दीपोत्सव से रामभक्तों को खुशी होती है पर इससे सिर्फ दो लोगों को तकलीफ होती है एक सपा के मुखिया को दूसरे पाकिस्तान को। क्योंकि पाकिस्तान को पता है कि अयोध्या में जलने वाला एक-एक दिया मानवता के लिए कैंसर बन चुके पाकिस्तान को नेस्तनाबूत करने की सामर्थ्य भी रखता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हो रहे दीपोत्सव से सपा को इसलिए तकलीफ होती है क्योंकि ये अंधेरे में रहने के अभ्यस्त हैं क्योंकि अंधेरे में ही डकैती डालने का काम करते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights