बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र पाल गौतम के आज बरेली आगमन पर झुमका चौराहे पर कांग्रेस नेताओं एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मेयर प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय शुक्ला , पूर्व पार्षद दल नेता महेश पंडित, फिरोज खान, अफसार खान, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस अयान खान, फईम खान, युवा कांग्रेस के कादिर, नम्रत, नमित, सतीश, कल्याण सिंह, गेंदालाल एवं मुकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प व्यक्त किया।