एचपी इंटरनेशनल स्कूल की वीडियो 48 घण्टे में 02 करोड़ 44 लाख लोगों ने देखी

WhatsApp-Image-2024-09-11-at-21.00.29-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बच्चों को मोबाइल फोन से बचाव की मार्मिक वीडियो। बच्चों को मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने की मार्मिक वीडियो। एचपी इंटरनेशनल स्कूल की वीडियो ने इतिहास रचा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

देश मे 48 घण्टे में 02 करोड़ 44 लाख लोगों ने देखी वीडियो। वीडियो को 83600 लोगों ने एक दूसरे को शेयर किया । 03 लाख 46 हजार लोगों ने लाइक का बटन दबाया।11 हजार 400 लोगों ने कमेंट्स करके दाद दी। एचपी इंटरनेशनल स्कूल की वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही। स्कूल की वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई,अच्छों अच्छों का गर्दा उड़ाया।

जनपद के प्रतिष्ठित एच पी इंटरनेशनल स्कूल की महिला टीचर औऱ बच्चो ने मिल कर एक मिनट 35 सेकेंड की एक वीडियो बनाई।।इस वीडियो का उद्देश्य था बच्चो को मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव से बचाने और उन्हें जागरूक करना। इसमे एक महिला टीचर मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल से आंख खराब होने का अभिनय करती हुई नजर आती है। बच्चे इस दृश्य को देख कर डरे औऱ सहमे हुए है। दूसरी टीचर बच्चो को मोबाइल फोन देने का प्रयास करती नजर आ रही,सभी बच्चे मोबाइल फोन लेने और इस्तेमाल करने से इनकार करते है। बच्चो के लिए बहुत ही मार्मिक अपील है।

सभी का अभिनय भी शानदार है। इसी वजह से यह वीडियो सभी को बहुत पसंद आ रही है। एचपी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक शिवम पटेल कहते है कि बच्चों को मोबाइल फोन की लत उन्हें बहुत नुकसान पहुचा रही है। यह मोबाइल फोन बच्चो की आंखे,दिमांग शरीर सभी को नुकसान पहुचा रहा। इसीलिये इस वीडियो के माध्यम से बच्चों को मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया है। स्कूल प्रबंधन ने यह वीडियो मात्र स्कूल के फेसबुक पेज पर अपलोड की,तब भी इस वीडियो और स्कूल ने इतिहास रच कर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights