बरेली। लोकप्रिय नेता वरिष्ठ समाज सेवी, जनसंघ,जनता पार्टी में पूर्व विधायक मंत्री रहे सत्य प्रकाश अग्रवाल की जन्म जयंती के अवसर पर कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने किला छावनी सत्य प्रकाश पार्क में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनके द्वारा किए गए कार्यो के बिषय में जानकारी देते हुए उनके त्याग और समर्पण को याद किया। सत्य प्रकाश अग्रवाल के पुत्र विवेक अग्रवाल ने परिवार सहित उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी रमेश गुप्ता ने पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश अग्रवाल के जीवन परिचय पर उनकी तमाम स्मृतियों को उपस्थित सभी लोगों के साथ साक्षा किया। इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ रमेश गुप्ता विवेक अग्रवाल अनुराग अग्रवाल मिन्टू अग्रवाल अरूण कश्यप विष्णु अग्रवाल अमरीश कठेरिया गौरव गुप्ता , पार्षद रंजीत वाल्मीकि हर्षित गुप्ता प्रदीप गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।