बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने स्वास्थ्य विभाग को 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अपने खर्च पर उपलब्ध कराए

varun-gandhi-new (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। पीलीभीत में कोरोना संक्रमण जारी है. मंगलवार को पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने पीलीभीत के स्वास्थ्य विभाग को 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अपने खर्च पर उपलब्ध कराए हैं. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व ऑक्सीजन सिलेंडर की खेप लेकर भाजपा सांसद मंगलवार को दिल्ली से पीलीभीत पहुंचे. पहले वह बहेड़ी गए. दोपहर में शहर के गांधी स्टेडियम में पहुंचकर सांसद ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को 21 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपे. इस अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे और सीएमओ डा. सीमा अग्रवाल मौजूद थी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने कहा कि जिस तरीके से मैं अपनी सगी मां की सेवा कर रहा हूं. क्योंकि मेरी मां कोरोना पॉज़ीटिव है. मुझको दर्द मालूम है. उसी तरीके से पीलीभीत के लोग भी मेरे अपने हैं. उनका दर्द मुझको मालूम है. किसी भी हद तक जाकर मैं इनका दर्द दूर करुंगा. उन्होंने कहा कि संपूर्ण पीलीभीत का मेरे ऊपर अधिकार है और इस लड़ाई में हम सब एक परिवार के रूप में रहकर काम करेंगे. वरुण ने कहा कि जब- जब मेरी जरूरत पड़े तो मैं आप लोगों के बीच मौजूद रहूंगा.
इससे पहले सांसद वरुण गांधी अपने निजी पैसे से लोगों की मदद के लिए 100 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर की खेप लेकर खुद वह पीलीभीत पहुंचे थे. उन्होंने यह खेप जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी. उन्होंने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए वह अपनी संपत्ति भी गिरवी रखने को तैयार हो जाएंगे.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights