बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल जसा पट्टी में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए गांव के नवनिर्वाचित प्रधान सोनू सिंह ने गांव की सभी गलियों का सेनेटाइज कराया। यहां पिछले दिनों गांव में कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। गांव की जनता से अपील करते हुए कहा कि इन दिनों कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए गांव के लोगों को चाहिए वह कोरोना के प्रति सावधानी बरते और अनावश्यक अपने घरों से बाहर न निकले। साथ ही भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में कतई न जाएं। हमेशा दो गज की दूरी और मास्क का प्रयोग अवश्य करें।