बिल्सी में मनाया गया परशुराम का जन्मोत्सव

14BDN-52
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बिल्सी। नगर के बंबा चौराहा के निकट स्थित श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में आज शुक्रवार को अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के रुप में मनाया गया। यहां सबसे पहले सभी ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए हवन-पूजन किया गया। सभी ने एक-एक करके भगवान परशुराम जी का माल्यार्पण किया। उसके बाद सभी ने विश्व कल्याण एवं कोरोना के खात्मे की भगवान परशुराम से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर राहुल शर्मा, रजनीश शर्मा, अरविंद शर्मा, भुवनेश उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, राजीव उपाध्याय, मृदुल शर्मा, अनिल दीक्षित, गोरेलाल शर्मा, विनीत उपाध्याय, कृष्णा उपाध्याय आदि मौजूद रहे। इधर आज परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर एक वर्चुअल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बिल्सी के वरिष्ठ साहित्यकार विष्णु असावा ने की। जिसमें कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से उनके जीवन
पर प्रकाश डाला। इसमें राजशेखर त्रिपाठी, षटवदन शंखधार, बीसलपुर के प्रियांशु त्रिपाठी, अमनदीप उपाध्याय, आकाश पाठक, सौरभ शंखधार, अनूप शुक्ल, पवन शंखधार, रमेश चंद्र शंखधार, विनय कुमार शर्मा, मुनीश कुमार, गजेन्द्र ठाकुर, दिनेश कुमार आदि ने हिस्सा लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights