बिल्सी। आज शुक्रवार को नगर के अगोल रोड स्थित ईदगाह पर सीओ अनिरुद्ध कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे और सभी लोगों से उन्होंने घरों में रह कर ईद का त्यौहार मनाने को अपील की। हर साल ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है। मगर इस बार कोरोना के संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए केवल पांच लोगों ने ही ईद की नमाज को अदा की। बिल्सी सीओ अनिरुद्ध सिंह ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि जीवन सुरक्षित है तो हम त्यौहारों को कभी भी धूमधाम से मना सकते है। पहले इस कोरोना काल में अपने जीवन की सुरक्षा जरुरी है। इस मौके पर कोतवाल धीरज सिंह सोलंकी, कस्बा इंचार्ज केपी सिंह आदि मौजूद रहे।