बिल्सी। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए एसडीएम आरबी सिंह के निर्देश पर नगर पालिका परिषद प्रशासन ने आज बृहस्पतिवार को नगर के सिरासौल रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में नगर पालिका द्वारा सेनेटाइजर कराया गया। यहां पिछले दिनों कई बैंक कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। एसडीएम ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि इन दिनों देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता है। जिससे आम जनता का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए लोगों को चाहिए वह कोरोना के प्रति सावधानी बरते और अनावश्यक अपने घरों से बाहर न निकले। साथ ही भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में कतई न जाएं। हमेशा दो गज की दूरी और मास्क का प्रयोग अवश्य करें।