बिल्सी। लंबे अंतराल से चल रहे लॉक डाउन के चलते आज बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने सभी फुटकर किराना दुकान खोलने की इजाज़त दी। जिसके चलते आज दुकानें खुली तो इन पर खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में कई बार पुलिस को भीड़ को खदेड़ना भी पड़ा। प्रशासन ने नगर में सभी किराना दुकान खोलने की छूट आज दी है। दुकान खुलने के कारण बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ बाजार में उमड़ पड़ी। नगर के मुख्य बाजार में ग्राहकों की ऐसी भीड़ उमड़ी की सोशल डिसटेंशिंग की धज्जियां उड़ गईं। पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अचानक उमड़ी भीड़ द्वारा लॉक डाउन का पालन न होने की खबरों के बाद पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस को पहले भीड़ को खदेड़ना पड़ा और कई जगह डंडा भी घुमाना पड़ा। हालांकि बाद में स्थिति में सुधार हुआ।