सहसवान। कोरोना महामारी की रोकथाम और लोगों को इसके संक्रमण से बचाने के लिए नगरपालिका द्वारा वार्डवार अभियान चला कर सेनीटाइजेशन, एंटी लार्वा छिड़काव और फांगिग का कार्य कराया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां और अधिशासी अधिकारी राम सिंह के निर्देशन में गठित 14 सदस्यीय टीम ने गुरुवार को नगर के वार्ड संख्या नौ मुहल्ला नयागंज और 13 मुहल्ला अकबराबाद में सेनीटाइजेशन का कार्य कराया। नाले नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। इससे पूर्व बुधवार शाम को मुहल्ले में फांगिग कराई गई। पालिकाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि वह शासन द्वारा जारी नियमों का पालन करें और प्रशासन को सहयोग दें। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।