धर्मेन्द्र यादव ने राजकीय मेडिकल कालेज,बदायूँ को ऑक्सीजन प्लांट हेतु तिरानबे लाख रुपये आवंटित कराये

IMG-20210513-WA0064
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। समाजवादी पार्टी के नेता मा0 धर्मेन्द्र यादव ने राजकीय मेडिकल कालेज,बदायूँ को पार्टी के विभिन्न जनप्रतिनिधियों से ऑक्सीजन प्लांट हेतु तिरानबे लाख रुपये आवंटित करा दिए हैं।जिसके अंतर्गत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद नरेश उत्तम पटेल की ओर से दस लाख सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव की ओर से अड़तीस लाख,सदस्य विधान परिषद संजय लाठर की ओर से दस लाख,सदस्य विधान परिषद रामसुंदर दास निषाद की ओर से दस लाख,सदस्य विधान परिषद राम वृक्ष यादव की ओर से पांच लाख व सदस्य विधान परिषद अरविंद कुमार सिंह की ओर से बीस लाख रुपये राजकीय मेडिकल,बदायूँ में ऑक्सीजन प्लांट हेतु तिरानवे लाख रुपये आवंटित कर दिए गए हैं।इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता मा0 धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि इस ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना हेतु तिरानवे लाख रुपये की धनराशि की आवश्यकता थी इस धनराशि को आवंटित करा कर राजकीय मेडिकल कालेज,बदायूँ को सौंप दिया गया है।सरकार की मानकों के अनुसार ही इस ऑक्सीजन प्लांट को टर्की से आयात किया जा रहा है,जो कि अतिशीघ्र मेडिकल कालेज परिसर में स्थापित किया जाएगा,इस प्लांट की क्षमता एक हज़ार लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन की होगी इस ऑक्सीजन प्लांट के बदायूँ मेडिकल कालेज में लगने से वहां पर भर्ती कोरोना के मरीजों को बहुत राहत मिलेगी।उन्होंने आगे कहा कि मैं बदायूँ की जनता को विश्वाश दिलाता हूं कि पार्टी सत्ता में हो या विपक्ष में हो,मैं चुनाव हारूँ या जीतूँ,बदायूँ की जनता की हर विपत्ति और परेशानी में अपने सामर्थ्य से अधिक उनकी सेवा में सदैव तैयार रहूँगा।आगे कहा मैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव सहित पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों का सदैव आभारी रहूँगा जिन्होने इस विपरीत व मुश्किल परिस्थितियों में बदायूँ की जनता के लिए सहयोग किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights