हर्षोल्लास के साथ गौरी एवं जाया-पार्वती व्रत संपन्न,125 कन्याएं व्रत में हुई सम्मलिति

WhatsApp-Image-2024-07-21-at-17.24.50-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

चित्रकूट। परमहंस संत रणछोड़दास जी महाराज की तपोस्थली जानकीकुण्ड चित्रकूट स्थित श्री रघुवीर मन्दिर ट्रस्ट द्वारा विगत 40 वर्षों से प्रतिवर्ष गौरी एवं जया पार्वती व्रत का आयोजन हो रहा है। सदगुरु महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा बी. जैन ने बताया कि, यह व्रत प्रतिवर्ष आषाढ़ शुक्ल त्रयोदशी से श्रावण कृष्ण द्वितीया तक पांच दिनों में मनाया जाता है तथा कुंवारी बालिकाओं द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की इसमें आराधना, पूजा एवं उपासना की जाती है। इस वर्ष ट्रस्ट परिवार की कुल 125 बालिकायें इस व्रत में सम्मिलित हुई हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रथम दिवस ज्वारारोपण के साथ यह व्रत आरम्भ होकर प्रतिदिन नित्य नियम पूजन इत्यादि के साथ अंतिम दिवस पर माता का रात्रि जागरण होता है, जिसमें बालिकाएं धार्मिक प्रसंगों पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां करती हैं एवं अंत में ज्वारा विसर्जन के साथ व्रत का उद्यापन होता है। इस कार्यक्रम में भारत भर से आने वाले गुरुभाई-बहनें एवं शिष्य परिवार भी इसमें बढ़ चढ़ के सम्मिलत होते हैं तथा व्रत करने वाली बालिकाओं को देवी का स्वरुप मान कर उनके चरण प्रक्षालन- पूजन कर पुण्यार्जन करते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights