बदायूं। श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में सावन माह के पावन अवसर पर एलकेजी एवं यूकेजी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए “सावन की विशेषताएँ” विषय पर एक आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं तथा प्रकृति से जुड़े सावन माह के महत्व से परिचित कराना था। विद्यालय की एलकेजी एवं यूकेजी की अध्यापिकाओं ने बच्चों को सरल, रोचक और मनोरंजक तरीके से सावन माह की विशेषताओं की जानकारी दी। गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आनंद के साथ सहभागिता करते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति अपनी रुचि और सीखने की जिज्ञासा का परिचय दिया।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक जागरूकता, रचनात्मक सोच एवं भारतीय संस्कारों का विकास करना है। विद्यालय परिवार भविष्य में भी इसी प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।