पत्रकारिता की निष्पक्षता और गरिमा बनाए रखेंविधायक डीसी वर्मा और अन्य अतिथियों ने प्रेस क्लब का फीता काटकर किया उद्घाटन

WhatsApp Image 2026-08-01 at 6.48.36 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी प्रेस क्लब पुलिस चौकी के पास जनता मार्केट स्थित नवस्थापित कार्यालय का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक एवं मुख्य अतिथि डॉक्टर डीसी वर्मा और मंचासीन अन्य अतिथियों ने फीता काटकर विधिवत् शुभारम्भ किया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से अपने संबोधन में विधायक डीसी वर्मा ने कहा कि राष्ट्र हम सबके लिए धर्म, जाति सबसे ऊपर रखना चाहिए। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और अंतिम कतार के सबसे अंतिम निर्धन-वंचित का उत्थान करना ही होगा। कराए गए और प्रस्तावित विकास कार्यों को गिनाते हुए उन्होंने विकास-सरकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव और हर जरूरतमंद तक पहुंचाने में पत्रकारों का सहयोग भी मांगा। समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष इमराना बेगम, मीरगंज ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, ममता गंगवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला मंत्री मंजू कोरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भद्रसेन गंगवार, ब्लाक प्रमुख एवं मीरगंज से बसपा के संभावित प्रत्याशी संदेश कनौजिया, समाजसेवी इश्त्याक खान, सपा प्रदेश प्रवक्ता साजिद खान व एडवोकेट इमरान अंसारी आदि ने भी पत्रकारों को समाज का चौथा स्तंभ बताते हुए प्रेस क्लब के शुभारम्भ की बधाई दी और पत्रकारिता की निष्पक्षता और गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। वरिष्ठ पत्रकार खेमपाल गंगवार ने अतिथियों का स्वागत-सम्मान और कार्यक्रम का सफल संचालन भी किया।
कार्यक्रम में यूनिक मॉडल प्रबंधक रमन जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य तेजेश्वरी सिंह, जिला मंत्री संजय चौहान, जितिन चौहान, कैलाश शर्मा, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, अब्दुल कादिर, मुनीश गंगवार आदि के साथ तमाम पत्रकारों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights