सावन मास में दिशा शक्ति संगठन की अनूठी सेवा: कांवड़ियों को श्रद्धाभाव से पिलाई ठंडाई, ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष गुंजा

WhatsApp Image 2026-08-01 at 6.36.52 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सावन मास के पावन अवसर पर दिशा शक्ति संगठन ने शनिवार सायंकाल विरुबा बारी मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के भक्त कांवड़ियों के लिए श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना के साथ ठंडाई सेवा का आयोजन किया। संगठन की महिला सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ कांवड़ियों का स्वागत किया और उन्हें ठंडाई वितरित कर उनकी सेवा की। आयोजन के दौरान भगवान शिव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
कार्यक्रम में संगठन की सभी सखियों ने कांवड़ियों को सावन मास की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की। सेवा कार्य के दौरान श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने संगठन की इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की तथा इसे सामाजिक सेवा और धार्मिक आस्था का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।
दिशा शक्ति संगठन की विशिष्ट सदस्या श्रीमती विमलेश गुप्ता एवं श्रीमती पम्मी मेहंदीरत्ता ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं संगठन की संयोजिका दीप्ति दीपांक, कोषाध्यक्ष नेहा गुप्ता तथा वर्षा वैश्य ने कहा कि सावन का महीना केवल पूजा-अर्चना का ही नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और जनकल्याण का भी संदेश देता है। इसी उद्देश्य से संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों की सेवा का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों की सेवा करना अपने आप में पुण्य का कार्य है और संगठन की सभी सदस्याएं पूरे समर्पण के साथ इस प्रकार के आयोजनों में भाग लेती हैं। इस सेवा कार्य में सभी सखियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिसके कारण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजन को सफल बनाने में शिल्पी गुप्ता, पारुल रस्तोगी, अनीता धमीजा, प्रियंका रस्तोगी, वैशाली गुप्ता, कंचन गुप्ता, रीटा गुप्ता, शैली तोमर, निकिता अग्रवाल, पूनम रस्तोगी, नेहा वैश्य, वर्षा वैश्य, मिनी गुप्ता, गायत्री प्रियदर्शनी, दीप्ति गुप्ता, श्रेष्ठ कालरा, आभा गुप्ता, जय खन्ना, सीमा यादव, सरिता सिंह, शैली शर्मा, सपना दीवान, रजनी गुप्ता, नेहा गुप्ता, रोजी रस्तोगी, रुचि गुप्ता तथा सपना गुप्ता सहित संगठन की अनेक सदस्याओं ने सक्रिय योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। सेवा कार्य के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने दिशा शक्ति संगठन की इस जनसेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के निरंतर संचालन की कामना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights