मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरेली में धर्म स्थल पर तोड़फोड़, आरोपी पकड़ा, विदेशी मुद्रा बरामद

July 21, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सावन माह की शुरुआत से एक दिन पहले शहर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। रविवार को सुबह समुदाय विशेष के युवक ने डेलापीर अनाज मंडी में स्थित धर्म स्थल पर मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आसपास के लोगों ने मौके से उस युवक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर दिया।  सूचना पर इज्जतनगर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। जानकारी मिलते ही पुलिस अफसर भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक मंडी समिति में एक व्यक्ति ने धर्म स्थल पर कुछ मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। नई प्रतिमाएं मंगाई गईं, जिन्हें स्थापित कराया जा रहा है। इस मामले में थाना इज्जतनगर में एफआईआर दर्ज कराई गई है।  जो व्यक्ति धर्म स्थल में घुसा था, उसको लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई भी की गई, जिससे वह घायल हो गया। आरोपी का नाम अकरम बताया जा रहा है। वह उत्तराखंड के खटीमा का रहने वाला है। उसके पास से विदेशी मुद्रा भी मिली है। पुलिस ने दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। घायल आरोपी को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एसओजी ने आरोपी युवक से पूछताछ की है। वह खुद को डिप्रेशन का रोगी बता रहा है। किसी डॉक्टर से इलाज कराना बता रहा है। इसकी बातों को पुष्ट करने के लिए इसके रिश्तेदारों को बुलवाया गया है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसमें उक्त युवक मंदिर में अकेले जाते दिखा है। मामले की जांच कराई जा रही है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights