किसी ने लिए फेरे तो किसी ने कहा ‘‘कु़बूल है…’’

IMG_1025
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ: 24 दिसम्बर। ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह अन्तर्गत जनपद की समस्त 6 विधानसभाओं बिल्सी में (12 हिन्दू), दातागंज में (10 हिन्दू), शेखूपुर में (08 हिन्दू एवं 01 मुस्लिम कुल 09), बिसौली में (11 हिन्दू), बदायूँ,सालारपुर में (10 हिन्दू) एवं सहसवान में ( 09 हिन्दू एवं 04 मुस्लिम कुल 13) सहित 60 हिन्दू एवं 05 मुस्लिम जोड़े सहित 65 बर-वधु के जोड़े विवाह के बंधन सूत्र में बंधे। नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने सालारपुर, सांसद बदायूँ डॉ0 संघमित्रा मौर्य ने बिसौली सहित सभी विधानसभाओं में सम्बंधित विधायकों, जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने पहुंचकर नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया और सभी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सहयोग करने वाले सामाजिक संगठनों का भी आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्वयं संवी संस्थान एवं स्वंय सेवियों का विशेष योगदान रहा।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने विधानसभा सदर के सालापुर में पहुंचकर नवदम्पत्तियों को आर्शीदवाद देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि जीवन में सबसे बड़ा दान कन्या दान ही माना जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर सबका साथ सबका विकास करने का एक ऐतिहासिक काम किया है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सपना देखा था कि किस प्रकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति का विकास किया जाए उसी सपने को साकार करने में उत्तर प्रदेश सरकार कार्यरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे एतिहासिक कार्यक्रम करने से आपस में भाईचारा बढ़ता है। सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीब परिवारों का सहयोग कर रही है। ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए।
नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने कहा कि केन्द्र तथा राज्य सरकार मिल कर कार्य कर रही हैै। गांव को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री चिंतन कर रहे हैं कि देश के अंतिम छोर तक विकास कैसे किया जाए, उसी क्रम में सरकार काम कर रही है बिना किसी पक्ष पात के गरीबों का कार्य हो रहा है। इस ऐतिहासिक सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर जनपद ने एक नया इतिहास रचा है। जैसा सरकार का सपना है विकास गरीब लोगों तक पहुंचे ऐसे कार्यक्रमों से विकास की एक नई धारा देखने को मिलेगी।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे जिससे समाज में आपसी मतभेद दूर होगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जिन वर-वधुओं की शादी हो रही है, वह बड़े भाग्यशाली हैं। अपनी शादी में नेता, मंत्री और अधिकारियों को बुलाने के लिए लोग बार-बार निमंत्रण देते हैं और नहीं पहुंच पाते हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सभी लोग मौजूद होकर वर वधुओं को आशीर्वाद दे रहे हैं। यह एक अद्भुत नज़ारा है। अब माता-पिता पर लड़कियां बोझ साबित नहीं होंगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत प्रत्येक जोडे़ को 51 हजार रुपए धनराशि निर्धारित है, जिसमें 35 हजार रुपए वधु के बैंक खाते में, 10 हजार रुपए विवाह संस्कार हेतु आवश्यक सामग्री के लिए जैसे कपड़े, गहने एवं 07 वर्तन तथा 6 हजार रुपए की धनराशि विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं/अथितियों के स्वागत सत्कार में व्यय की गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights