रिसौली गांव में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
पुलिस ने पंचनामा भर शव पीएम को भेजा बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली में सुबह एक युवक का शव फंदे पर लटका होने की ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसका पंचनामा भर पीएम को भेजा है। कई दिनों से मृतक घर पर अकेला रह रहा था। उसकी पत्नी अपने मायके चल गई थी। गांव रिसौली निवासी जाहिद पुत्र असरफ आज मंगलवार की सुबह गांव निवासी हसीब शाह (30) पुत्र हबीब शाह के घर के आया। उसने हसीब को आवाज लगाई,मगर घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
