स्कूटी रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

IMG_3767
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। मंगलवार को हाफिज सिद्दीक इस्लामियां इण्टर कॉलेज में जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा रंजन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 ओ0पी0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उदित नारायण सेंगर व अन्य अधिकारियों के साथ 1000 महिलाओं की स्कूटी रैली का फीता काटकर शुभांरभ किया। कलेक्ट्रेट तिराहा, महिला अस्पताल, लावेला चौक, गांधी ग्राउंड चौराहा, 6 सड़का, घंटाघर, मथुरिया चौक, लालपुल तिराहा, जालंधरी सराय चौराहा होते हुए रैली का हाफिज सिद्दीक इस्लामियां इण्टर कॉलेज में वापस आकर समापन हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


रैली के माध्यम से मतदान में महिला मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चत कराई गई, जिसके द्वारा महिलाओं ने संदेश दिया कि लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को अपना वोट डालने का अधिकार है, हर व्यक्ति अपने पास वोट की ताकत को रखता है और वक्त आने पर उसका सही इस्तेमाल कर अपनी मनचाहे प्रत्याशी को चुनकर आगे भेजता है। चुनाव में महिलाओं की भी अहम भूमिका होती है, इसलिए महिलाएं चूल्हा-चौका छोड़कर सबसे पहले वोट दें और उसके बाद ही घर के अन्य कामों को करें। अपने साथ अपने आस-पड़ोस की महिलाओं को भी वोट के लिए ले जाएं और मतदान के इस महापर्व में शामिल हो जाएं। कार्यक्रम का संचालन सरवर अली ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights