मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 12 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

संकल्पपत्र बहुत बड़ी कृषि व्यवस्था का रोडमैपःमोदी

February 8, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहाः योगी
मोदी की वर्चुअल रैली जन चौपाल का जिले में 30 स्थानों पर लाइव देखा गया
छह विधानसभा छेत्रो में की गई विशेष व्यवस्था
बड़ी संख्या में भाजपाई और समर्थको ने देखा लाइव प्रसारण

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। जनपद की छह विधानसभा छेत्रो में 30 स्थानों पर हजारों भाजपाई और समर्थको ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वर्चुअल रैली ”जन चौपाल” का लाइव प्रसारण देखा। लाइव प्रसारण देखने और दिखाने के लिए भाजपा की ओर से बड़े स्तर पर व्यापक व्यवस्था की गई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल जन चौपाल में दातागंज के सोलर प्लांट का जिक्र करते हुए कहा कि बदायूं सोलर एनर्जी का हब बन रहा है। उन्होंने यूपी भाजपा के संकल्प पत्र को आने वाले समय का बहुत बड़ी कृषि व्यवस्था का रोडमैप बताया। वहीं कहा कि गुन्नौर औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है। संभल वालों की बहुत लंबे समय से मांग थी जिसे भाजपा सरकार ने पूरा करते हुए संभल में मेडिकल कालेज स्वीकृत किया है।


उन्होंने बदायूं, रामपुर,संभल के मतदाताओ को संबोधित करते हुए कहा कि पांच साल पहले यूपी में अराजकता, परिवारवाद, माफिया राज, गुंडाराज, तुष्टिकरण हुआ करता था। अब यूपी में विकास की बात होती है। विकास कार्य बहुत तेज गति से हुए हैं। ॅॅॅॅॅइन जिलो में सात से अधिक माताओं को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर मिले हैं, अब माताएं रसोई गैस पर भोजन बनाती हैं। यूपी में एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है। उद्योगों का जाल बिछ रहा है। पेयजल की बेहतर व्यवस्था हुई है। गंगा एक्सप्रेस वे से बदायूं के नौजवानों, किसानों का भविष्य उज्जवल होगा। एक जिला एक उत्पाद से आने वाले समय में बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने 2014,2017,2019 में भाजपा को सत्ता सौंपी, अब 2022 में यहां के मतदाता एक बार फिर से भाजपा की सरकार बना रहे हैं। यूपी में राजनीति के जानकार लोग हैं, सच्चाई को परखने वाले लोग हैं। यूपी सभी को परखता है। भाजपा मतदाताओं की उम्मीदों पर खरी उतरी है, इसलिए जनता एक बार फिर से भाजपा की सरकार बना रही है। पूर्व की सरकारों ने यहां की जनता के साथ विश्वासघात किया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच सालों में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। इसलिए उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊचाइयों को छू रहा है। बिना किसी भेदभाव के गांव-गरीब तक विकास कार्य पहुंच रहे हैं। 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। 2.61 करोड़ लोगों को पक्के मकान मिले हैं। यूपी में 35 नये मेडिकल कालेज बन रहे हैं। डबल इंजन की सरकार से यूपी की जनता बहुत खुश है और एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। पूर्व की सरकारों की अराजकता, गुंडाराज, माफियाबाद, तुष्टिकरण से प्रदेश की जनता को निजात मिली है। इससे जनता बहुत खुश हैं।


भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सिविल लाइन के मिशन इंग्लिश स्कूल में वर्चुअल रैली में सम्मिलित हुए।
प्रदेश मंत्री भाजपा डी.पी. भारती रामलीला मैदान बिल्सी में शामिल हुए।
बिसौली विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर ग्राम दबतोरी में शामिल हुए।
सहसवान विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डी.के. भारद्वाज ग्राम नूरपुर पिनौनी में शामिल हुए।
बिल्सी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हरीश शाक्य ग्राम रिसौली में शामिल हुए।
बदायूं सदर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता ग्राम फकीराबाद में शामिल हुए।
शेखूपुर विधानसभा के प्रत्याशी धर्मेन्द्र शाक्य ग्राम कादरचौक में शामिल हुए।
दातागंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह शुक्र बाजार दातागंज में शामिल हुए।


भाजपा की जिला इकाई द्वारा पीएम मोदी की जन चौपाल के लाइव प्रसारण को देखने और दीखाने के लिए बड़े स्तर पर व्यापक स्तर पर विशेष व्यवस्था की थी।
कार्य्रकम स्थल पर 2-way कैमरा लगाया गया जो जो सीधे पी.एम.ओ. से कनेक्ट रहा। जिले की छह विधानसभा छेत्रो में 30 स्थान पर वर्चुअल रैली की व्यवस्था की गई थी। सभी जगह एलईडी/प्रोजेक्टर लगाए गए थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights