Uttar Pradesh

प्रत्याशी धर्मेन्द्र शाक्य ने मोदी की वर्चुअल रैली सुनी और किया डोर टू डोर जनसंपर्क

बदायूं। जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने अपने आवास से समर्थको के साथ ब्लॉक कादरचौक समेत कई...

मोदी की वर्जुअल रैली को जिले भर में सुना गया

बदायूं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था वर्जुअल रैली का भाजपा ने जनपद की चार विधानसभा क्षेत्रों में लाइव...

व्यय प्रेक्षक ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

बदायूं।भारत निर्वाचन आयोग से विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के नामित व्यय प्रेक्षक संतोष सरन ने एडीएम ऋतु पुनिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी...

जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण आज

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी(कार्मिक)बदायूँ ने अवगत कराया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन में लगाए...

प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः करें पालन

बदायूं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निर्भीक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संपन्न कराने के लिए प्रेक्षकगणों एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपा...

केंद्रीय गृह मंत्री की आज शहर व इस्लामनगर में जनसभा

बदायूं। केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 02 फरवरी को यहाँ पहुँच कर शहर के गांधी ग्राउंड और...

झगड़ रहे युवको को समझाने गये युवक को जमकर पीटने के बाद की फायरिंग

उझानी।नगर के एक मौहल्ला में आपस में झगड़ रहे युवकों ने बीच बचाव कराने पहुंचे युवक की जमकर पिटाई कर...

सीता स्वयंवर की कथा सुनकर मंत्रमुग्ध हो उठे श्रद्धालु

दिधौनी में भागवत कथा का पांचवा दिन बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी में चल रही श्रीमदभागवत कथा के पांचवे दिन गंजडुंडवारा से पधारी कथावाचक ममता शाक्य ने सीता स्वयंवर, श्रीराम द्वारा भगवान शिव का धनुष तोड़कर सीता से विवाह की कथा बड़े मार्मिंग ढंग से सुनाया। उन्होने कहा कि राजा जनक अपने दरबार में अपनी पुत्री सीता का स्वयंवर का आयोजन करते हैं, जिसमें वह शर्त रखते हैं कि जो भी योध्दा भगवान शिव के इस पिनाक नामक धनुष को भंग करेगा, उससे सीता का विवाह करवाया जाएगा। यह घोषणा सुनकर दूरदराज से पराक्रमी राजा धनुष यज्ञ में शामिल हुए। विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण भी स्वयंवर में पहुंचे। अनेक देशों के राजाओं ने आकर स्वयंवर में धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी राजा इस धनुष को हिला तक नहीं सका। लंकापति राजा रावण भी धनुष यज्ञ में शामिल हुए, लेकिन आकाशवाणी होने के कारण उन्हें वापस लंका लौटना पड़ा। 

सपा के जिला उपाध्यक्ष उदयवीर शाक्य ने दिया इस्तीफा

पहले ममता, अब उदयवीर के रुप में लगा झटका बिल्सी। समाजवादी पार्टी को आज मंगलवार को फिर से एक और झटका लग गया। पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं सपा नेत्री ममता शाक्य ने पार्टी को छोड़ कर झटका दिया। जिसके बाद उन्होने बसपा में शामिल होकर बिल्सी विधानसभा से पार्टी से टिकट भी हासिल कर लिया। आज मंगलवार को सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता उदयवीर शाक्य ने अपने समर्थकों के साथ सपा से इस्तीफा देकर पार्टी को एक बड़ा झटका दे दिया है। उन्होंने सपा के उच्च स्तरीय नेतृत्व द्वारा की जा रही उपेक्षा से काफी आहत थे। साथ ही महानदल-सपा गठबंधन प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मौर्य पर भी अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। उन्होने अभी तक किसी भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण नहीं की है और वह इस चुनाव में किसी स्थानीय प्रत्याशी को ही चुनाव लड़ाएंगे। उदयवीर शाक्य ने बताया कि वह करीब 20 साल से सपा से जुड़े रहे। दो बार बिल्सी के विधानसभा प्रभारी भी रहे। पिछले चुनाव में उनको बिल्सी विधानसभा से टिकट भी दिया गया। बाद में उनका टिकट काट कर विमल कृष्ण अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया था। जो चुनाव में हार गए और तीसरे स्थान पर रहे। इस बार सपा ने उनको भी टिकट नहीं दिया और महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव शाक्य के पुत्र चंद्रप्रकाश मौर्य को टिकट दिया है। श्री शाक्य ने कहा कि पार्टी में लगातार मौर्य-शाक्य की उपेक्षा की जा रही है।जिससे उनका समाज काफी आहत है। इसी के चलते उन्होने आज अपने आवास पर अपने सर्मधकों के साथ एक पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया।

पुलिस ने अफीम डोडा के साथ एक को दबोचा

बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने आज मंगलवार को कछला-शाहबाद हाइवे पर गिरधरपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को ढाई किलोग्राम अफीम के डोडा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल डीके गुप्ता ने बताया कि बीती सोमवार की रात पुलिस बिसौली रोड पर स्थित गिरधरपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि गांव गिरधरपुर निवासी चन्दन लाल पुत्र रामलाल अफीम डोडा चूरा लेकर कई बेचने के लिए जा रहा था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चंदन के पास से पुलिस करीब ढाई किलोग्राम अफीम का डोडा बरामद किया। साथ ही आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि बदायूँ में कई जगह अफीम की खेती होती है। जिसका डोडा चूरा हम लोग सस्ते दामों पर यहां के आसपास के क्षेत्रों से चोरी छिपे खरीद लेते है और अच्छे दामों में बरेली में बेच देते हैं। आज भी वह इसे बरेली बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है। इसके अलावा पुलिस उन लोगों को भी तलाश कर रही है। जो क्षेत्र में लंबे समय इसके धंधे में लगे हुए है। 

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights